फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: 16 साल के छात्र को दो युवतियों ने किया अगवा, कुछ दिन पहले ही हुई थी दोस्ती, पढ़ें पीड़ित मां की आपबीती

Fri, 30 Jun 2023 08:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दादरी (नोएडा)

सार

पीड़ित महिला का बेटा 25 जून की रात को बिना बताए घर से 17,000 रुपये लेकर लापता हो गया। आरोप है इंस्टाग्राम पर रिया और खुशी नामक दो युवतियों से कुछ दिन पहले ही दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी में छात्र को अगवा के आरोप में पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर छात्र और युवतियों की दोस्ती हुई थी। वहीं दूसरे मामले में नोएडा के सेक्टर-39 में किशोरी से अश्लील हरकत करने वाले दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में नोएडा के ही जीआईपी मॉल स्थित एक रेस्त्रां में पार्टी करने गए युवक-युवतियों को पीटा गया।
विज्ञापन
Trending Videos

पहले मामले में पुलिस ने बताया कि ओमीक्रॉन-एक के गौड़ अतुल्य सोसाइटी निवासी महिला का 16 वर्षीय बेटा 25 जून की रात को बिना बताए घर से 17,000 रुपये लेकर लापता हो गया। आरोप है इंस्टाग्राम पर रिया और खुशी नामक दो युवतियों से कुछ दिन पहले ही दोस्ती हुई थी। पीड़ित ने अपहरण का शक जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

किशोरी से अश्लील हरकत, दुकानदार गिरफ्तार
दूसरे मामले में किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने दुकानदार मुकेश शर्मा (52) को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र निवासी युवक ने शिकायत में बताया कि आरोपी उनकी सोसाइटी में परचून की दुकान चलाता है। बुधवार को उनकी 14 वर्षीय बेटी वहां सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि दुकान के अंदर मुकेश ने बेटी से अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

पार्टी करने गए युवक-युवतियों को पीटा
तीसरे मामले में जीआईपी मॉल स्थित रेस्त्रां में सोमवार को पार्टी करने गए छह युवक-युवतियोंं की पिटाई कर दी गई। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-63 स्थित एक न्यूज चैनल के कर्मचारी मॉल के एक रेस्तरां में पार्टी करने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से बैठे कुछ लोग युवतियों से बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने पिटाई करनी शुरू कर दी। पीड़ितों की शिकायत पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें