फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: जहांगीरपुर में भरभराकर गिरी मकान की छत, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई आर्थिक मदद की गुहार

Wed, 07 Oct 2026 07:02 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के जहांगीरपुर क्षेत्र के जवां गांव में बुधवार सुबह कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
 
विज्ञापन
बुलंदशहर : जहांगीरपुर में भरभराकर गिरी मकान की छत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीरपुर क्षेत्र के जवां गांव में बुधवार सुबह एक कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


जवां गांव निवासी गुरुदयाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह काफी समय से अपने कच्चे मकान की मरम्मत नहीं करा पा रहे थे। मंगलवार शाम को मकान के बाहर की ओर दरार दिखाई दी थी। इसके बाद उन्होंने जल्द ही उसकी मरम्मत कराने का निर्णय लिया था।

बुधवार सुबह गुरुदयाल ई-रिक्शा लेकर काम पर चले गए। उनके तीनों बच्चे भी स्कूल चले गए। करीब सुबह दस बजे उनकी पत्नी पशुओं के लिए चारा लेने खेतों की ओर चली गईं। कुछ देर बाद जब वह घर लौटीं तो मकान की छत और दीवार गिरी हुई थी। उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गुरुदयाल को दी।
विज्ञापन


मकान को क्षतिग्रस्त देखकर परिवार के लोग परेशान हो गए। इसके बाद परिवार और ग्रामीण घर से जरूरी व कीमती सामान निकालने में जुट गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान गिरने से उनके सामने रहने और आर्थिक जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में बोले सीएम योगी: जापान के पास तकनीक-सटीकता, यूपी के पास हुनर और 25 करोड़ का बाजार



 
Trending Videos
विज्ञापन

प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए
एसडीएम खुर्जा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें