लॉकडाउन में फंसे छात्रों को घर भेजने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। फंसे छात्रों को जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला प्रशासन उनके जाने की व्यवस्था होने के साथ ही उनसे संपर्क करके रवाना करेगा।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि फंसे छात्रों को घर भेजने के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक को सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
छात्र ट्वीट में दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। इसमें उनकी जानकारी भरी जाएगी, जिसमें छात्र को अपना नाम, आयु, अभिभावक का संपर्क नंबर, किस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। आधार कार्ड नंबर, मूल पता, जनपद का स्थानीय पता, स्थायी निवास, स्थायी निवास का जनपद, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जानकारी देनी होगी।
आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र को उसके मूल पते पर भेजने की व्यवस्था होने के बाद जिला प्रशासन के जरिए उसके फोन पर एसएमएस या ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। छात्रों को घर के लिए रवाना किया जाएगा।