फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और देसी तमंचा बरामद 

Thu, 23 Jul 2020 05:37 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी पुलिस ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। इस बदमाश पर लूटपाट, गैंगस्टर एक्ट और चोरी के आठ मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी पुलिस बुधवार रात स्कोलर होम गोल चक्कर के पास जांच कर रही थी कि तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आते दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोकने की बजाय पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दादरी निवासी इनामी बदमाश देवेंद्र के पैर में लगी। उसका एक साथी मौके से भाग गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि देवेंद्र गैंगस्टर एक्ट मामले में वांछित था। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इससे पहले वह जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूटपाट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट के आठ मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से पुलिस ने थाना दादरी क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें