फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव चंदेल हत्याकांडः मंडलायुक्त-आईजी से मृतक की पत्नी ने पूछा, कब होगा खुलासा

Sat, 11 Jan 2020 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
आईजी आलोक सिंह और मंडलायुक्त अनीता मेश्राम घटनास्थल पर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेल्स मैनेजर गौरव चंदेल हत्याकांड मामले से ग्रेनो वेस्ट में बढ़ रहे लोगों के आक्रोश के मद्देनजर शुक्रवार को मंडलायुक्त अनिता मेश्राम और आईजी आलोक सिंह ने पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से मुलाकात की। 

विज्ञापन


पत्नी प्रीति चंदेल ने कहा कि गौरव की हत्या के बाद उनका परिवार बेसहारा हो गया है। चार दिन बाद भी पुलिस हत्या के आरोपी तो दूर गौरव की गाड़ी और मोबाइल का भी सुराग नहीं लगा पाई है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस शुरुआत से ही लापरवाही बरत रही है। आखिर कब मामले का खुलासा होगा।

इससे पहले मंडलायुक्त और आईजी सुबह लगभग दस बजे सबसे पहले नोएडा के फेज-3 थाने पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी गौड़ सिटी-1 स्थित गौरव चंदेल के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। 
विज्ञापन


गौरव की पत्नी, परिजन व सोसायटी के लोगों ने ग्रेनो वेस्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लचर बताते हुए सवाल खड़े किए। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। लोग यहां की सड़क से गुजरने में डरने लगे हैं कि कहीं उनके साथ भी ऐसी वारदात न हो जाए। इससे पहले भी यहां रास्ते से गुजर रहे लोगों से लूटपाट की कई वारदात हुई हैं। 

इसके बाद आईजी आलोक सिंह ने प्रीति व परिजनों से कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी और एसटीएफ को भी लगा दिया गया है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होेंने ग्रेनो वेस्ट के मार्गों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था कराने और परिजनों को आर्थिक मदद, पत्नी को नौकरी और बेटे की शिक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया। 

गुरुग्राम से घटनास्थल तक 12 प्वाइंट के खंगाले जा रहे सीसीटीवी
पुलिस के अनुसार, गौरव चंदेल के हत्या आरोपियों का सुराग लगाने में पुलिस की कई टीमें जुट गईं हैं। सर्विलांस की टीम व अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से घटना स्थल से गुरुग्राम तक प्वाइंट चिह्नित करा लिए गए हैं। इन प्वाइंट के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुट गई है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश कुछ किमी दूर से गौरव चंदेल का पीछा कर रहे होंगे। इससे उन्हें उम्मीद है कि बदमाशों के संबंध में सीसीटीवी फुटेज से कोई न कोई सुराग मिल सकता है। 

गौरव के परिजन अपने भविष्य और आर्थिक स्थिति के लिए हैं। इस संबंध में शासन को अवगत कराकर मदद की जाएगी। कई स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था खराब होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में प्राधिकरण से बात की जाएगी। 
- अनिता मेश्राम,  मंडलायुक्त

गौरव के घर जाकर परिवार के लोगों से विस्तार से बात हुई है। पुलिस के व्यवहार को लेकर उन्होंने जानकारी दी है। पुलिस की ओर से ढिलाई बरतने की जानकारी भी उन्होंने दी है। चार विशेष टीम और एसटीएफ वारदात के खुलासे में जुटी हैं। पुलिस के अब तक प्रयास के बारे में भी परिजन को जानकारी दी गई है। ग्रेनो वेस्ट में लगातार आबादी बढ़ रही है। पूरा प्रयास है कि जनसंख्या में अनुपात में पुलिस बल की तैनाती रहे। नई भर्तियां और प्रशिक्षण की प्रक्रिया जारी है। जल्द अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का प्रयास है। 
विज्ञापन

- आलोक सिंह, आईजी मेरठ जोन 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें