फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव चंदेल हत्याकांड: अब पुलिस ने आशू की प्रेमिका को उठाया, बढ़ते दवाब से करेगा सरेंडर?

Tue, 28 Jan 2020 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
जानकारी देती हापुड़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी पुलिस के सिरदर्द बना मिर्ची गैंग का कुख्यात सरगना आशू जाट अब पुलिस द्वारा कसे जा रहे शिकंजे में फंसता नजर आ रहा है। पुलिस का मानना है कि सक्रिय सदस्य और नवजात बच्चे के साथ आशू जाट की पत्नी पूनम के जेल जाने के बाद उसकी कमर टूट गयी है। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो पुलिस ने आशू की एक प्रेमिका को भी पूछताछ के लिए उठा लिया है। जिससे आशू के बारे में कुछ अहम जानकारियां पुलिस को मिल सकती हैं। दबाव बढ़ता है तो आशू पर सरेंडर करने की योजना भी बना सकता है।

कुख्यात आशू जाट हापुड़ के अलावा गाजियाबाद नोएडा पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है। बेहद ही शातिर अंदाज में घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार होना उसकी खासियत रही है। अभी तक उसने पुलिस को हर कदम पर छकाया है। 
विज्ञापन


यही कारण है कि पुलिस के लगातार निशाने पर होने के बावजूद उसने कई सनसनीखेज घटनाओं को अंजाम दिया था। लेकिन अब पुलिस ने उसके सक्रिय सदस्य उमेश सिंह के साथ उसकी पत्नी पूनम को जेल भेजकर न सिर्फ बड़ी उपलब्धि की है, बल्कि आशू पर भावनात्मक चोट भी की है। 
 
विज्ञापन

बताया जाता है कि इसी क्रम में पुलिस आशू की एक प्रेमिका से भी पूछताछ कर रही है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले रखा है और आशू के बारे में अहम जानकारियां जुटाने के प्रयास में जुटी है।

कुल मिलाकर अब आशू जाट पर पुलिस पूरी तरह से शिकंजा कस चुकी है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी का दबाव बढ़ सकता है और वह कोर्ट में सरेंडर के प्रयास भी कर सकता है।

वाहवाही लूटने को पुलिस ने लीक की गिरफ्तारी की सूचना
पुलिस द्वारा उमेश और आशू की पत्नी की गिरफ्तारी की सूचना देने से पहले हापुड़ पुलिस मृतक गौरव चंदेल का लैपटॉप और मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने स्थानीय मीडिया से भी किसी गिरफ्तारी किए जाने से इंकार कर दिया था। 

लेकिन नोएडा पुलिस ने इस पूरे मामले में हापुड़ पुलिस पर क्रेडिट जाता देख सूचना को लीक कर दिया। आनन फानन में एसपी हापुड़ को मुठभेड़ के बाद बदमाश और आशू की पत्नी की गिरफ्तारी को मानते हुए देर रात प्रेसवार्ता भी करनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें