फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पहुंचते ही बैलगाड़ी बन जाती है गतिमान

Thu, 24 Aug 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
gatiman express
विज्ञापन
 देश की तेज रफ्तार गतिमान एक्सप्रेस फरीदाबाद की सरहद में आते ही बैलगाड़ी बन जाती है। दिल्ली से आगरा तक 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली गतिमान एक्सप्रेस की यहां 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा नहीं दौड़ पा रही है। हालांकि, रेलवे प्रशासन इसे जगह-जगह ट्रैक पर काम चलना बता रहा है लेकिन रेलवे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हाल ही में दो बड़े हादसों की वजह से गतिमान की गति पर नियंत्रण लगाया गया है।  
विज्ञापन


गतिमान एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली से आगरा तक 188 किलोमीटर का सफर महज 100 मिनट में पूरा करने का दावा रेलवे प्रशासन कर रहा है लेकिन रफ्तार पर लग रही लगाम का असर इसके टाइम टेबल पर भी पड़ रहा है। हालांकि, रेलवे प्रशासन इससे इनकार कर रहा है। रेलवे की तरफ से जगह-जगह गति सीमा नियंत्रण के लिए सूचना बोर्ड भी लगा दिए हैं। इसके अलावा कॉशन पास के लिए कर्मचारी को नियुक्त किया गया है। 

रेलवे अधिकारियों का कहना है गतिमान एक्सप्रेस सिर्फ फरीदाबाद में ही नहीं बल्कि आगरा तक विभिन्न स्थानों पर कम गति से चलाई जा रही है लेकिन इसका असर इस ट्रेन के टाइम टेबल पर नहीं पड़ रहा है। दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली यह ट्रेन अपने सही समय पर पहुंच रही है। गतिमान ही नहीं बल्कि अन्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार भी फरीदाबाद में आकर मंद पड़ रही है। रेलवे ने प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो के बीच रेलवे लाइन पर सूचना बोर्ड लगा दिया है।  
विज्ञापन


हादसों के बाद रफ्तार हुई कम 
मुजफ्फरनगर के खतौली में कलिंग उत्कल एक्सपे्रस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद गतिमान की रफ्तार पर लगाम लगाई गई है। इसके बाद आजमगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली कैफियत एक्सपे्रस के औरैया में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे प्रशासन और ज्यादा हरकत में आया है।  दिल्ली-आगरा ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौडने वाली गतिमान की रफ्तार पर इन हादसों का असर पड़ा है।  

रात के समय टॉर्च से दी जा रही जानकारी 
रेलवे ने गतिमान के अलावा अन्य ट्रेनों की अधिकतम गति फरीदाबाद स्टेशन पर 20 किमी प्रतिघंटा कर दी है। दिन के समय कर्मचारी लाल और हरे झंडे दिखाकर रेल चालकों को जानकारी देने का काम कर रहा है। वहीं, रात के समय टॉर्च के जरिये गति को नियंत्रित किया जा रहा है।  

हादसे के बाद पांच ट्रेनों के मार्ग में बदलाव 
औरैया में कैफियत एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। दिल्ली से गया जंक्शन को जाने वाली गाड़ी संख्या 12398, कालका-दिल्ली हावड़ा मेल गाड़ी संख्या 12312, नई दिल्ली-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12826, जाट-मुरी टाटा एक्सप्रेस 18102, नंदन-कानन सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12816 के मार्ग में फिलहाल बदलाव कर दिया है।  

खतौली और औरैया रेल हादसे के अलावा इस मार्ग पर कार्य चलने के कारण गति सीमा को निर्धारित कर दिया गया है। एक व्यक्ति को इसके नियुक्त किया गया है। पांच टे्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है।  
विज्ञापन

-केसी मीणा, स्टेशन अधीक्षक, फरीदाबाद स्टेशन  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें