फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गैस कीमतों को लेकर की गई FIR अवैध'

Sat, 05 Apr 2014 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के सॉलिसिटर जनरल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की सरकार के पास कोई शक्ति नहीं है कि वह गैस की कीमतों को लेकर एफआईआर करा सके।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर करवाया है। अरविंद केजरीवाल ने यह एफआईआर उनको मिले कुछ शिकायतों के आधार पर करवाया है।
विज्ञापन


इसके बाद अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर ही चुनाव आयोग ने गैस कीमत की बढ़ाई जाने वाली कीमत को चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए रोक लगा दी है। अब पिछले गुरुवार को रिलायंस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर गैस कीमतों पर लगाई रोक को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से रिलायंस इंडस्ट्रीज को 4.2 डॉलर के मुकाबले अब 8.3 डॉलर प्रति ब्रिटिश थर्मल यूनिट से देने की मंजूरी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें