घायलों की पहचान पूजा (30), नीलम (26), रूना देवी (34), विजय (28), बॉबी (24), रितेश (16), जीत सिंह (22) और छोटू (26) के रूप में हुई है। दमकल अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बवाना-नरेला रोड स्थित एक इमारत में रसोई गैस सिलिंडर में धमाका होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल कर्मियों ने हादसे में घायल लोगों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायल यहां किराये के कमरे में रह रहे थे।