फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जेसीबी से हो रही थी सफाई, टायर के नीचे आया कूड़ा बीनने वाला शख्स, मौत से नाराज लोगों ने चालक को पीटा

Thu, 13 Apr 2023 09:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

मृतक पत्नी और बच्चों के साथ विकास नगर में रहता था। वह कूड़ा बीनने का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे खाली प्लॉट के मैदान की सफाई करने आया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रणहौला इलाके में खाली प्लॉट में कूड़ा बीन रहे एक व्यक्ति को जेसीबी ने रौंद दिया। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बजाए चालक शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर जमीन में दफनाने की कोशिश करने लगा। इस बीच पीड़ित के साथ कूड़ा बीन रहे दो नाबालिगों ने उसके घर पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने देखा कि चालक मृतक के शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर एक गड्ढे में दफनाने की कोशिश कर रहा था। इससे गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान नंदा एंक्लेव सेक्टर एक द्वारका निवासी सनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

जिस प्लॉट पर घटना हुई है वह किसी स्थानीय नेता का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे फोन पर जेसीबी से एक व्यक्ति के सिर पर कुचलने की जानकारी मिली। साथ ही पता चला कि जेसीबी चालक शव को प्लास्टिक बोरे में डालने की कोशिश कर रहा था, जिसे लोगों ने पकड़ लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक व्यक्ति के सिर को कुचला हुआ देखा और उसका आधा शरीर एक बोरे के अंदर था। पास ही लोगों ने जेसीबी चालक को पकड़ कर उसे पीटकर अधमरा कर दिया था। पुलिस ने चालक को पास के अस्पताल लेकर गई और शव को कब्जे में कर लिया। मृतक की शिनाख्त विकास नगर निवासी पप्पू कुमार (45) के रूप में हुई।


मृतक अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ विकास नगर में रहता था। वह कूड़ा बीनने का काम करता था। छानबीन में पता चला कि जेसीबी चालक सनी कुमार अपने मालिक के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे खाली प्लॉट के मैदान की सफाई करने आया था। इसी दौरान पप्पू सिंह भी उसी प्लॉट में दो नाबालिगों के साथ कूड़ा बीन रहा था। इसी दौरान पप्पू कुमार जेसीबी के टायर के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, गैर इरादतन हत्या करने और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें