फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सड़कों पर फेंका कचरा, नगरपालिका कार्यालय में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: सड़क के बीच कूड़ा डालकर विरोध-प्रदर्शन करते नगरपालिका सफाई कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 14वें दिन बुधवार को विरोध-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने दो घंटे तक नगरपालिका कार्यालय की तालाबंदी कर दी। इसके बाद मुख्य बाजारों के चौक-चौराहों पर कूड़े से भरी गाड़ियां पलटा दीं। इससे सड़कों पर कूड़े के ढेर लगने से यातायात प्रभावित हो गया। कुछ जगहों पर कूड़े में आग लगाए जाने से धुएं के कारण दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हुई। शहर में पहले से जगह-जगह कूड़ा जमा होने से मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने डेंगू, मलेरिया और वायरल बीमारियों के खतरे को देखते हुए प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें