फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ 25 गोलियां बरसाकर घर के बाहर की युवक की हत्या, मौत के बाद भी नहीं रोकी बंदूक

Mon, 23 Oct 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली रविवार की रात दो-दो गैंगवार से दहल उठी। महज दो किलो‌मीटर के अंदर में ही गैंगवार की दो बड़ी वारदातें हुईं ज‌िसमें 2 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


गैंगवार की पहली वारदात जहां ब्रह्मपुरी में हुई वहीं दूसरी वारदात भजनपुरा में। इन दोनों ही गैंगवार में बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि दिल्ली के भजनपुरा के विजय पार्क इलाके में हुए गैंगवार में बदमाशों ने एक शख्स को गोलियों से भून दिया। जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे आरिफ अपने घर के बाहर मौजूद था और उसी समय वहां कुछ बदमाश आ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः द‌िल्लीः सड़क पर खड़े हो कर थे बात तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई 30 राउंड गोल‌‌ियां, मौत

आते ही बदमाशों ने आरिफ पर तीस राउंड फायरिंग की जिसमें से 25 गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां बरसाकर वह बदमाश वहां से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों के अनुसार हमलावर मौत के बाद भी उसे गोली मारता रहा।
विज्ञापन


आरिफ जींस की सिलाई का काम करता था। आरिफ की बहन के अनुसार रात में किसी का फोन आया था जिसे सुनते ही वह बाहर चला गया। घर से बाहर निकलते ही आरिफ पर गोलियां दागी गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें