फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विदेश भागने की तैयारी में था गैंगस्टर रोहित, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्पेशल सेल की कार्रवाई, गैंगस्टर ने बना रखा था नकली पासपोर्ट
विज्ञापन

- रिमांड पर पुलिस कर रही है पूछताछ, जमानत पर था रोहित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई मामले में वांछित मकोका आरोपी गैंगस्टर रोहित चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि रोहित फर्जी दस्तावेज के जरिए पासपोर्ट बनाकर विदेश भागने की फिराक में था। दक्षिण दिल्ली में रोहित चौधरी का रवि गंगवाल और प्रिंस तेवतिया गैंग से गैंगवार चल रहा था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रोहित पर चार लाख का इनाम था। उसे मार्च 2025 में मकोका और हत्या के मामले में जमानत मिली थी।
30 नवंबर को आया नगर में प्रॉपर्टी को लेकर डेयरी संचालक रतन लोहिया की हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला था कि दो परिवारों के बीच विवाद के चलते हत्या की गई। इसमें एक परिवार को रोहित का सहयोग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि उसने पलवल के बेला हसनपुर के पते पर 2019 में एक पासपोर्ट बनवाया था। इसके जरिए वह 2025 में दुबई जा चुका है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2020 में उसके खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया था। 2011 में रोहित के खिलाफ सफदरजंग थाने में मामला दर्ज किया गया था। उस पर चार हत्या समेत 15 मामले दर्ज हैं। अपराध शाखा की टीम ने 2021 में प्रगति मैदान के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें