फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दोहरे हत्याकांड में छेनू गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, 10 जुलाई को वेलकम हत्याकांड का है मुख्यारोपी

Sun, 13 Aug 2023 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि 10 जुलाई की आधी रात को वेलकम थाना पुलिस को 65 फुटा रोड पर एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त प्रदीप के रूप में हुई है। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के वेलकम में 10 जुलाई की रात को बबलू उर्फ पतला (40) और दोस्त प्रदीप (40) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी सलमान उर्फ तौहीद (23) को गिरफ्तार किया है। आरोपी छेनू गिरोह का सदस्य है। इलाके में दबदबा बनाने के लिए तौहीद ने दोस्त शाहबाज उर्फ शिब्बू और मिस्बाह के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी थी। पुलिस शाहबाज और मिस्बाह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि 10 जुलाई की आधी रात को वेलकम थाना पुलिस को 65 फुटा रोड पर एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त प्रदीप के रूप में हुई है। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। यहां से करीब 300 मीटर दूर जनता कालोनी में एक और युवक का शव मिला। उसकी पहचान बबलू उर्फ पतला के रूप में हुई। हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू हुई। बाद में दो आरोपी शाहबाज और मिस्बाह को गिरफ्तार कर लिया गया। 

 

दोनों ने खुलासा किया कि वे छेनू गिरोह के सदस्य हैं। वारदात में मुख्य आरोपी तौहीद है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि तौहीद वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। इसके बाद इंस्पेक्टर सुनील कुंदू की टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात मान ली। घटना वाले दिन तीनों शराब के नशे में गली से गुजर रहे थे। यहां प्रदीप और बबलू खड़े थे। मामूली कहासुनी के बाद तौहीद व साथियों ने पहले बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रदीप वहां से भागा तो आरोपियों ने उसका पीछा किया। बाद में 65 फुटा रोड पर उसकी भी हत्या कर दी। तौहीद ने बताया कि वह बड़ा बदमाश बनने की चाहत रखता है, इसलिए वह इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर डालता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें