फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: उच्च शिक्षा की फर्जी डिग्री देकर 100 लोगों से ठगी, पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच को किया गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2023 07:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

उच्च शिक्षा की फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिलाओं समेत पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कॉल सेंटर चलाकर फर्जी डिग्री 25 से 30 हजार रुपये में बनाकर देते थे। आरोपी 100 से ज्यादा लोगों को ठग चुके हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने उच्च शिक्षा की फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिलाओं समेत पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कॉल सेंटर चलाकर फर्जी डिग्री 25 से 30 हजार रुपये में बनाकर देते थे। आरोपी 100 से ज्यादा लोगों को ठग चुके हैं।

 

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए निर्देश दिया गया था। इस बीच एसआई किरणदीप कौर को सूचना मिली थी कि बापू पार्क में अवैध कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी की जा रही है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, एसआई किरणदीप कौर व एएसआई अमर चंद की टीम ने कॉल सेंटर में दबिश दी। यहां पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को फोन पर लोगों को ठगने में लिप्त पाया गया। 

 

पुलिस ने दोनों महिलाओं और आशीष, अशफा व दानिश को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से कीपैड वाले चार मोबाइल, एक लैपटॉप, पांच स्मार्ट फोन, ग्राहकों का डाटा, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग की मुहर, खाली प्रवेश फॉर्म, रजिस्टर और डायरियां बरामद की गईं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एक साल से कॉल सेंटर चला रहे हैं। उच्च शिक्षा की फर्जी डिग्री 25 से 30 हजार रुपये में दे देते थे। दानिश और नदीम मास्टरमाइंड हैं और उन्होंने बाकी आरोपियों भर्ती किया था। गिरफ्तार महिलाओं की उम्र 25 से 30 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें