फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर ने शौकीन के चुनाव पर खर्च किए 1 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडका से विधायक रामबीर शौकीन के चुनाव पर वर्ष 2013 में गैंगस्टर नीरज बवाना सहरावत ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। इतना ही नहीं वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में शौकीन की पत्नी रीटा शौकीन (वर्तमान में पार्षद) के चुनावों में भी भारी राशि खर्च की थी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने नीरज बवाना व रामबीर शौकीन सहित 10 के खिलाफ दायर आरोप पत्र में उक्त खुलासा किया है।

पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नीना कृष्ण बंसल के समक्ष दायर आरोप पत्र में पुलिस ने तर्क रखा है कि नीरज बवाना व अन्य का गिरोह राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में संगठित अपराध सिंडीकेट चला रहे थे।

आरोपी रामबीर शौकीन फिलहाल फरार

पुलिस ने मामले में नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना, उसका भाई पंकज सहरावत, रामबीर शौकीन, सुनील राठी, अमित मलिक उर्फ भूरा, नवीन डबास, राहुल डबास, नवीन हुडा, दीपक डबास व गुरप्रीत सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

आरोपी रामबीर शौकीन फिलहाल फरार है। आरोपत्र में पुलिस ने कहा कि आरोपी नीरज मध्यवर्गीय परिवार से है बावजूद इसके सिंडीकेट के जरिए उगाही के पैसों से शानो शौकत से रह रहा है।

अदालत ने आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को सभी आरोपियों को आरोपपत्र व उससे जुड़े दस्तावेज प्रदान करने का निर्देश दिया है। जिरह के लिए सुनवाई 24 सितंबर तय की है। अदालत ने माना कि आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत मामला बनता है।
विज्ञापन

पत्नी रीटा शौकीन के चुनाव पर भी खर्च की गई भारी रकम

पुलिस ने आरोपपत्र में कहा है कि फरार आरोपी रामबीर शौकीन ने सिंडीकेट को राजनीतिक चेहरे का रूप देने का पूरा प्रयास किया है और उसने अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को पूरा करने और फायदा पाने के लिए अन्य अपराधियों का पूरा फायदा उठाया था।

करीब 185 पृष्ठों के आरोप पत्र में कहा कि नीरज पर कई जिलों में इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोप पत्र में कहा कि आरोपी नीरज ने पूछताछ के दौरान माना कि उसने अपने मामा रामबीर शौकीन के वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे।

इसके बाद वर्ष 2015 में फिर हुए चुनावों में उनकी पत्नी रीटा शौकीन के चुनाव पर भी भारी भरकम राशि खर्च की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें