फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बवाना गैंग का भगोड़ा शूटर राष्ट्रीय पहलवान मंजीत दलाल गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 05:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के अनुसार मंजीत गैंगस्टर नीरज बवाना और अमित भूरा गिरोह से जुड़ा एक शार्प शूटर है, जो फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने भगोड़े गैंगस्टर और राष्ट्रीय स्तर के पूर्व पहलवान मंजीत दलाल उर्फ मंगल (31) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंजीत गैंगस्टर नीरज बवाना और अमित भूरा गिरोह से जुड़ा एक शार्प शूटर है, जो फरार चल रहा था। 

विज्ञापन


मंजीत के खिलाफ बवाना और लाजपत नगर में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के दो मामलों में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। मंजीत ने सुशील पहलवान से प्रेरित होकर पहलवानी शुरू की थी। वह 2007 में राष्ट्रीय स्तर पर 86 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीत चुका है।

अपराध शाखा के उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पुलिस एक महीने से मंजीत पर नजर रखे हुए थी। शुक्रवार को पुलिस को सिंघु बॉर्डर के आसपास उसकी गतिविधि के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


नीरज के कहने पर अपराध की दुनिया में रखा कदम
मंजीत हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। उसने पूछताछ में बताया कि गैंगस्टर नीरज उसके गांव में अक्सर आता था। उसने ही उसे अपने गैंग में शामिल होने का लालच दिया। पुलिस के अनुसार मंजीत कई वारदात में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें