फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार जो कमिटमेंट कर ली तो मैं... पॉलिसी पर चलता था गैंगस्टर बलराज भाटी

Tue, 24 Apr 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
दिल्ली, हरियाणा और यूपी के लिए आतंक का दूसरा नाम 2.5 लाख का इनामी गैंगस्टर बलराज भाटी आज यूपी और हरियाणा एटीएस के एक संयुक्त एनकाउंटर में नोएडा के सेक्टर 49 में मारा गया। तीन राज्यों की पुलिस को अपने पीछे भगाने वाले गैंगस्टर के बारे में कई कहानियां मशहूर हैं। आगे पढ़िए कि कैसे बलराज भाटी बना जरायम की दुनिया बेताज बादशाह। (सभी फोटोः लाल सिंह)
विज्ञापन

2 of 10
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
बलराज मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर के धूसरी का रहने वाला था। 
विज्ञापन

3 of 10
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
उस वारदात के बाद बलराज अपराध की दुनिया में आ गया। उसे कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी का दायां हाथ माना जाता था। सुंदर भाटी जेल में है, लेकिन उसके गैंग को बलराज ही चला रहा था।

4 of 10
balraj bhati - फोटो : अमर उजाला
बलराज के काम करने का स्टाइल सलमान के उस फिल्म के डायलॉग जैसा था, जिसमें कहा गया है- 'एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।' इसी तरह बलराज अगर किसी की सुपारी ले लेता और कह देता कि इसे मारूंगा तो वो फिर उस शख्स को कभी जिंदा नहीं छोड़ता था।
विज्ञापन

5 of 10
balraj bhati - फोटो : अमर उजाला
बलराज बड़े-बड़े अपराधों में शामिल था और कई राज्यों की पुलिस उसके पीछे पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन

6 of 10
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
बलराज भाटी आम लोगों के साथ ही पुलिस के लिए भी बड़ा सिरदर्द बन चुका था। उसके सिर पर हरियाणा, दिल्ली और यूपी में मिलाकर 2.5 लाख का इनाम घोषित था। इसमें से 1 लाख हरियाणा, 1 लाख दिल्ली और 50 हजार यूपी पुलिस ने घोषित किया था।
विज्ञापन

7 of 10
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
गौरतलब है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे नोएडा सेक्टर 49 के आगाहपुर में गांव में स्थित बीकानेर स्वीट शॉप में बलराज भाटी कुछ लोगों के साथ बैठा हुआ था। कहा जा रहा है कि यह स्वीट शॉप बलराज की ही थी।

8 of 10
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
इस बात की जानकारी पुलिस को मिली और यूपी एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बलराज स्वीट शॉप के पीछे बने अहाते की तरफ भागा जिसमें पुलिस ने उस पर गोली चला दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

9 of 10
balraj bhati - फोटो : अमर उजाला
इस बीच वहां मौजूद एक आम शख्स को भी गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया, वहीं हरियाणा पुलिस का एक कर्मी भी इस मुठभेड़ में घायल हो गया है।
विज्ञापन

10 of 10
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
बलराज के पास से 9 एमएम की एक पिस्टल बरामद की गई है। बलराज, गैंगस्टर सुंदर भाटी का बहुत खास आदमी था। बलराज यूपी में हुई कई बड़ी वारदातों में भी शामिल था। वह पिछले साल हुई भाजपा नेता की हत्या में भी शामिल था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें