फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद वो डरी-सहमी फटे कपड़ों में वहां से भाग निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौली इलाके में 15 अगस्त तो युवती को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती के साथ बुरी तरह मारपीट की।
विज्ञापन


डरी-सहमी युवती फटे कपड़ों में किसी तरह वहां से भाग निकली। मेडिकल जांच में दुष्कर्म और खून में एल्कोहल होने की पुष्टि हो गई है। आरोपी ने युवती की सहायता कर उससे जान पहचान की थी। फिलहाल युवती अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी बंगाल निवासी 22 वर्षीय स्नेहा (बदला हुआ नाम) नोएडा में एक कंपनी में काम करती थी। तनख्वाह कम होने की वजह उसने कुछ दिन पहले नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

स्नेहा से कहा कि दोगुनी तनख्वाह पर दिला देंगे नौकरी

वह 14 अगस्त को कोटला मुबारकपुर स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के कार्यालय गई थी। इसके बाद वह छतरपुर में मोबाइल ठीक कराने गई। वहां से लौटते वक्त उसका ऑटो वाले से झगड़ा हो गया था।

ऑटो वाला उससे 200 रुपये मांग रहा था जबकि वह 150 रुपये देना चाहती थी। जब स्नेहा का ऑटो वाले से झगड़ा हो रहा था उसी समय छतरपुर निवासी संदीप उर्फ दीपू और वार्ड नंबर-2 महरौली निवासी भूषण वहां आए।

उन्होंने स्नेहा की सहायता की। सहायता करने पर स्नेहा आरोपियों से बात करने लग गई। आरोपियों ने स्नेहा को कहा कि वह दोगुनी तनख्वाह पर उसे गुड़गांव में नौकरी दिला देंगे।

कोल्ड्रिंक में मिलाई शराब और फिर किया गैंगरेप

इन्होंने 15 अगस्त को स्नेहा को छतरपुर बुलाया। आरोपी स्नेहा को मूलचंद फ्लाईओवर से गाड़ी से छतरपुर ले गए। ये स्नेहा को कई घंटे घुमाते रहे।

शाम होने पर ये स्नेहा को छतरपुर स्थित संदीप के घर ले गए। यहां पर इन लोगों ने स्नेहा को पेप्सी में मिलाकर शराब पिला दी। नशा होने पर जब स्नेहा बेसुध जैसी हो गई तो भूषण और संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

कुछ होश आने पर स्नेहा ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संदीप शादीशुदा है

किसी तरह खुद को बचाकर स्नेहा आरोपियों के चुंगल से भाग निकली। सड़क पर शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महरौली पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों आरोपियों को 16 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जब एक दिन बाद घटनास्थल वाले घर में दबिश दी तो घर में टीवी चालू था। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल, पेप्सी में मिली शराब आदि सामान जब्त कर लिया।

पुलिस के मुताबिक संदीप शादीशुदा है। दोनों आरोपी व्यवसाय करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें