फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव में गनप्वाइंट पर महिला से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी के पॉश एरिया सुशांतलोक में एक महिला के साथ पीजी में गन प्वाइंट पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए सात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हालांकि शुक्रवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

 
मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली 21 वर्षीय महिला सुशांतलोक एरिया में किराये के मकान में रहती है। पीड़िता के मुताबिक, कुछ दिनों पहले मोबाइल के माध्यम से उसकी बात कपिल नामक युवक से हुई।

दोनों के बीच कुछ दिन चली बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। पीड़िता के मुताबिक बृहस्पतिवार को कपिल ने उसे मिलने के लिए सुशांतलोक स्थित पीजी (पहले गेस्ट हाउस) में बुलाया। दोस्ती के नाते वह यहां पहुंच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

विरोध करने पर तान दी थी बंदूक

यहां कपिल के अलावा उसके छह दोस्त भी थे। जैसे ही वह कमरे में पहुंची तो आरोपी ने कमरे की कुंडी लगा दी। पीड़िता के मुताबिक उसके विरोध करने पर कपिल ने पिस्तौल उसकी कनपटी पर रख दी और सभी दोस्तों से मिलकर बारी-बारी दुष्कर्म को अंजाम दिया। बेसुध हालत में वह किसी तरह पुलिस के पास पहुंची।

सुशांतलोक थाना पुलिस ने देर रात पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी कपिल को नामजद करते हुए अन्य युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।

सुशांतलोक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कौशिक के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उस पीजी प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें