फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक नाबालिग के साथ हुआ गैंगरेप, खुद ही पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके फेसबुक दोस्तों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की के साथ बीती 19 जून को उसके फेसबुक दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया है। लड़की का आरोप है कि उसे तीन दिन तक नोएडा में रखकर गैंगरेप किया गया।

जिसके बाद लड़की ने हिम्मत दिखाई और उनके चंगुल से निकलकर भागने में कामयाब हुई और पुलिस के पास पहुंची। मामला 19 तारीख का है जब 12 वीं की ये छात्रा अपना मोबाइल फोन रीचार्ज कराने के लिए घर से निकली थी। तभी उसे रास्ते में एक शख्स मिला जिससे उसकी फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन


फोटो साभार: एबीपी न्यूज
विज्ञापन

थाने में FIR दर्ज कराने में हुई खासी परेशानी

लड़के ने उस नाबालिग लड़की को किसी बहाने से बहला फुसलाकर गाड़ी में बिठा लिया। जिसके बाद अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप को अंजाम दिया, और उसे नोएडा ले गए। जहां तीन दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया गया।

लड़की ने ये भी आरोप लगाया है कि जब वो थाने पहुंची तो उसे FIR दर्ज कराने तक में खासी मुश्किल का सामना करना पड़ा। बाद में एक NGO की मदद से उसने थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोस्को के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें