हवस के अंधों की करतूत से दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गयी है। गौरतलब है कि दिल्ली के बादली इलाके में बुधवार को एक युवती को तीन लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया।
जानकारी के अनुसार युवती इंटरव्यू के लिए बादली इलाके के एक दफ्तर गयी थी, जहां उसके साथ यह कृत्य किया गया।
गौरतलब है कि इंटरव्यू देने पहुंची युवती को वहां पीने के लिए कुछ दिया था। युवती का आरोप है कि उस पेय पदार्थ में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था।