फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज के बहाने बदमाशों ने लूटे 18.76 लाख, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 08 Aug 2019 05:09 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बदमाशों ने लूटे लाखों रुपये (सांकेतिकत तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में हुंडई क्रेटा कार सवार लड़कों ने रोडरेज के बहाने कैश कलेक्शन एजेंट से 18.76 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित करोलबाग और चांदनी चौक से नकदी जमा कर अपने दफ्तर रोहिणी जा रहा था।

विज्ञापन


इस बीच रास्ते में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित अजय कुमार (22) परिवार के साथ गांव रसूलपुर, कैथल, हरियाणा का रहने वाला है। वह रोहिणी में विजय गोयल नामक एक शख्स की कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार को अजय ने चांदनी चौक और करोलबाग से करीब 18.76 लाख रुपये पेमेंट इकट्ठा की।
विज्ञापन


इसके बाद वह स्कूटी से वापस लौट रहा था। रास्ते में शकूरपुर अंडरपास के पास उसकी स्कूटी आगे जा रही एक नई के्रटा कार से छू गई। इसके बाद कार से दो युवक उतरे और अजय से झगड़ा करने लगे।

आरोपियों ने कहासुनी के दौरान अजय से उसका बैग छीन लिया। इसके बाद वह बैग को घर से आकर ले जाने की बात कर वहां से चले गए। अजय ने मामले की की सूचना अपने मालिक और पुलिस को दी। पुलिस को अजय ने बताया कि वह कार का नंबर भी नही नोट कर पाया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें