फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद : इंस्टीट्यूट में पढ़ने आए युवकों पर चलाई गोली, एक के पेट में लगी

Fri, 28 Jun 2019 06:07 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, पलवल
विज्ञापन
युवकों पर चलाई गोली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

रेलवे रोड पर स्थित शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करने वाले तीन युवकों पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेलवे रोड पर स्थित पैरामाउंट इंस्टीट्यूट में अलावलपुर निवासी संदीव और रोबिन और बढ़राम निवासी सुमित पढ़ाई करने आते हैं। रोजाना की तरह तीनों युवक गुरुवार को भी इंस्टीट्यूट आए थे। जब वे इंस्टीट्यूट के सामने पहुंचे तभी एक अन्य मोटरसाइकिल पर आए मंडकौला निवासी जितेंद्र, खोखियाका गांव निवासी विवेक व एक अन्य युवक ने उनकी बाइक के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर उन्हें रोक लिया।

मोटरसाइकिल रोकते ही जितेंद्र ने पिस्तौल निकालकर संदीप के पेट में गोली मार दी। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते उनके साथ एक अन्य युवक ने दो हवाई फायर किए तथा लोगों में दहशत बनाते हुए फरार हो गए। संदीप गोली लगते ही सड़क पर गिर पड़ा। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई तथा तुरंत ही पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घायल संदीप को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें