फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा को गंगाजल सप्लाई शुरू, इंदिरापुरम को आज से

Sat, 24 Jan 2015 06:48 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रताप विहार स्थित प्लांट से नोएडा को अतिरिक्त गंगाजल सप्लाई शनिवार को शुरू कर दी गई है। शनिवार की सुबह 11 बजे नोएडा को 50 क्यूसेक अतिरिक्त गंगाजल दिया गया।
विज्ञापन


इंदिरापुरम में रविवार से सप्लाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जीडीए की ओर से डिमांड मिलने के बाद जल निगम गंगाजल सप्लाई शुरू कर देगा।

पाइप लाइन लीकेज की वजह से करीब 10 - 12 दिन पूर्व नोएडा की अतिरिक्त गंगाजल सप्लाई बंद कर दी गई थी। जल निगम के अधिशासी अभियंता व प्रताप विहार गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को ही नोएडा अथॉरिटी की ओर से गंगाजल की डिमांड मिल गई थी।

शनिवार सुबह 11 बजे दो पंप चलाकर 50 क्यूसेक अतिरिक्त गंगाजल सप्लाई शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि जीडीए की ओर से अभी गंगाजल की डिमांड नहीं की गई है। रविवार को डिमांड की गई तो गंगाजल सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें