फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तिहाड़ जेल में हुई गैंगवार, बदमाशों ने धारदार हथियार से किया कैदी पर हमला; यहीं बंद हैं केजरीवाल

Thu, 06 Jun 2024 10:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

तिहाड़ जेल में एक बार फिर गैंगवार में गोगी गैंग के बदमाश हितेश पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। बुधवार दोपहर दो बदमाशों ने हितेश पर हमला किया। 
विज्ञापन
तिहाड़ जेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में एक बार फिर गैंगवार में गोगी गैंग के बदमाश हितेश पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। बुधवार दोपहर दो बदमाशों ने हितेश पर हमला किया। हितेश की हालत नाजुक है और घायल कैदी का दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हितेश पर गौरव और गुरिंदर नाम के बदमाशों ने हमला किया है, जो हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में जेल में बंद हैं। हितेश पर बवाना थाना में हत्या का मामला दर्ज है और वह 2019 से तिहाड़ जेल में बंद है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें