साइबर सिटी में शुक्रवार देररात चलती कार में नार्थ ईस्ट की महिला के साथ हुए गैंगरेप का मामला पुलिस के लिए उलझन बन गया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में महिला और उसके दोस्त के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे है।
वहीं महिला ने घटना का जो समय बताया है उस समय पुलिस को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले है कि वास्तव में ऐसी घटना हुई है। पुलिस को पीड़ित महिला ने अपने बयान में बताया कि वह दिल्ली क्नाट प्लेस स्थित बार से रात 12 बजे निकली थी और डेढ़ बजे सुखराली चौक पहुंची।
सुखराली गांव से पीजी के लिए जैसे ही अंदर गली में मुड़ी तो वहां खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे युवकों ने उसे अगवा कर लिया और कार में कई घंटो तक दुष्कर्म करते रहे। महिला का आरोप है कि कार सवारों ने उसे दिल्ली बार्डर पर छोड़ कर फरार हो गए।
वहीं दिल्ली निवासी महिला के दोस्त लोहित ने रविवार को पुलिस पूछताछ में बताया कि महिला को वह सुखराली चौक पर कार से उतारने के बाद करीब दस मिनट तक खड़ा रहा और वहीं पर सिगरेट पी। लेकिन इस दौरान गली के अंदर कोई कार न तो गई और न ही बाहर आई।