नई दिल्ली इलाके के एक पांच सितारा होटल में अमेरिकी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने ई-मेल के जरिये दिल्ली पुलिस को इस बात की जानकारी दी और मामला दर्ज कर जांच की मांग की।
महिला ने टूरिस्ट गाइड समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए तफ्तीश की बात कही है। अमेरिका में रहने वाली महिला ने शिकायत में बताया कि वह इस वर्ष मार्च में भारत घूमने के लिए आई थी।
ई दिल्ली इलाके में पांच सितारा होटल में ठहरी। भारत भ्रमण के लिए उसने एक टूरिस्ट गाइड से संपर्क किया था। पीड़िता का आरोप है कि गाइड एक दिन होटल में चार दोस्तों के साथ आया और उससे गैंगरेप किया।