ग्रेनो वेस्ट स्थित रोजा याकूबपुर गांव में गैंगरेप पीड़िता के परिवार पर आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला किया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि समझौता नहीं करने पर आरोपियों ने हमला किया है।
पुलिस, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। रोजा याकूबपुर गांव निवासी पीड़ित परिवार का आरोप है कि छह माह पहले नल से पानी भरने गई उनके परिवार की किशोरी को तीन युवक उठाकर ले गए थे और आरोपियों ने उससे गैंगरेप किया था।
इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अभी तक आरोपियों को जमानत नहीं मिली है। पीड़िता के भाई का आरोप है कि आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहे है।