फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गैंगरेप किया अब घर में घुस कर दे रहे जान से मारने की धमकी

Wed, 19 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

गैंगरेप पीड़िता को धमकी, परिवार पर हमला      
- पीड़ित बोले, समझौता नहीं करने पर की वारदात, पुलिस ने केस दर्जू कर शुरू की जांच      
 
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट स्थित रोजा याकूबपुर गांव में गैंगरेप पीड़िता के परिवार पर आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला किया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि समझौता नहीं करने पर आरोपियों ने हमला किया है।
विज्ञापन


पुलिस, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। रोजा याकूबपुर गांव निवासी पीड़ित परिवार का आरोप है कि छह माह पहले नल से पानी भरने गई उनके परिवार की किशोरी को तीन युवक उठाकर ले गए थे और आरोपियों ने उससे गैंगरेप किया था।

इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अभी तक आरोपियों को जमानत नहीं मिली है। पीड़िता के भाई का आरोप है कि आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ

समझौता न करने पर आरोपियों ने सोमवार को उनके परिवार हमला कर दिया। हमले में पीड़िता का भाई व परिवार के अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में सतेंद्र, रामे, ब्रहम और मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पीड़ित पक्ष के लोग मंगलवार को दादरी तहसील दिवस में भी शिकायत की है। बिसरख कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि दोनों पक्षों में शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें