फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ हीरे-जेवरात के साथ चोरों का गैंग गिरफ्तार, आरोपियों में दंपती भी शामिल, सामान बरामद

Sat, 28 Dec 2019 08:48 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में कारोबारी के घर में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये का माल चुराने के मामले में पुलिस ने एक गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक दंपती भी शामिल है। आरोपियों की पहचान इटावा (यूपी) निवासी राजू उर्फ पापू उर्फ टोपी वाला, इसकी पत्नी पिंकी, साथी हनी कुमार गुप्ता और सगीर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से चुराए गए दो करोड़ के हीरे, सोने और चांदी के जेवरात, चार लाख रुपये की घड़ियां, लाखों रुपये की कीमती मूर्तियां व अन्य सामान बरामद किया है।

दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्रेटर कैलाश के पार्ट-1 निवासी आलोक गुप्ता परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर 7 दिसंबर को अमेरिका गए थे। 20 दिसंबर को लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। घर से करोड़ों रुपये के जेवरात व अन्य कीमती सामान गायब था। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसएचओ सोमनाथ पारुथी व अन्य की टीम ने जांच शुरू की। इस बीच आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई, तो पता चला कि वारदात में राजू उर्फ पापू का हाथ है। सूचना जुटाने के बाद पुलिस ने 25 दिसंबर को राजू के दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित मकान पर छापा मारकर उसे दबोच लिया।

उसकी निशानदेही पर घर से दो करोड़ के जेवरात, कीमती घड़ियां, मूर्तियां और अन्य सामान बरामद कर लिया गया। राजू ने बताया कि वारदात में उसके साथ पत्नी पिंकी के अलावा हनी कुमार गुप्ता व सगीर भी शामिल थे। पुलिस ने पिंकी व अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। राजू इससे पहले 10 वारदात में शामिल रह चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें