फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: नाबालिग वाहन चोरों के गिरोह का खुलासा, चार धरे; चारों लड़के नशा करने के आदी

Fri, 20 Feb 2026 07:45 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 15 फरवरी टीम को इनपुट मिला कि वाहन चोरों का एक गैंग दया बस्ती, रेलवे यार्ड रोड, सराय रोहिल्ला के पास आने वाला है। टीम ने चार नाबालिगों को चोरी की दो स्कूटी के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले नाबालिग चोरों के गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में 15 से 17 साल चार नाबालिग लड़कों को दबोचा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 15 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक यह लोग नशा करने के लिए दोपहिया वाहन चोरी करते थे।

विज्ञापन


उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 15 फरवरी टीम को इनपुट मिला कि वाहन चोरों का एक गैंग दया बस्ती, रेलवे यार्ड रोड, सराय रोहिल्ला के पास आने वाला है। टीम ने चार नाबालिगों को चोरी की दो स्कूटी के साथ दबोच लिया। बाद में इनकी निशानदेही पर दया बस्ती रेलवे कालोनी से 13 दोपहिया और बरामद किए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पिछले दो वर्षों से लगभग पूरी दिल्ली में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें