फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! आपकी कार से टपक रहा है तेल, ये कह कर बनाया जा रहा शिकार

Mon, 27 Mar 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-62 में कार से तेल टपकता हुआ बताकर बाइक सवार दो बदमाश कार से लैपटॉप बैग चोरी करके फरार हो गए। सिटी सेंटर के पास भी बाइक सवार दो बदमाश कार से तेल टपकने का झांसा देकर दो लैपटॉप बैग उड़ा ले गए। वहीं, होंडा सिटी कार सवार को झांसे में लेकर बाइक सवार लैपटॉप बैग उड़ाकर ले गए। पीड़ितों ने संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


केस: 1- लक्ष्मी नगर दिल्ली निवासी गुलशन का सेक्टर-62 में ऑफिस है। शनिवार दोपहर सेक्टर-62 में ऑफिस से कुछ दूरी पर बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। युवक ने उनसे कहा कि कार से तेल टपक रहा है।

गुलशन कार रोककर जांच करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार कार का गेट खोलकर अंदर रखा लैपटॉप बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 50 हजार रुपये, कई चेक बुक और अन्य जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केस:2- सेक्टर-41 फरीदाबाद

केस:2- सेक्टर-41 फरीदाबाद निवासी दिनकर गुप्ता शुक्रवार सुबह सिटी सेंटर किसी काम से आए हुए थे, तभी वहां बाइक सवार दो युवक आए। दोनों ने दिनकर से कहा कि उनकी कार से तेल टपक रहा है।

दिनकर कार से उतरकर कार की जांच करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार युवक कार का पिछला गेट खोलकर लैपटॉप बैग लेकर फरार हो गए। बैग में लैपटॉप अन्य जरूरी सामान था। पीड़ित ने सेक्टर-39 में एफआईआर दर्ज कराई है।

केस:3- ग्रेटर नोएडा निवासी उपेंद्र सिंह 22 मार्च की शाम होंडा सिटी कार से होशियारपुर से घर लौट रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने उपेंद्र से कहा कि उनकी कार से तेल टपक रहा है। जब वह उतरकर कार की जांच कर रहे थे तो युवक कार का पिछला दरवाजा खोलकर अंदर रखा लैपटॉप बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर 49 में मामला दर्ज कराया हैँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें