फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कॉल सेंटर चलाकर एक्सपोर्ट के नाम पर धोखाधड़ी में गिरोह का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 14 महिलाओं से समेत 17 को किया पाबंद, आरोपी 10 लाख रुपये से ज्यादा की कर चुके हैं ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली जिले की साइबर पुलिस ने काॅल सेंटर चलाकर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही 14 महिलाएं समेत 17 आरोपियों को पाबंद किया है। आरोपी इंडिया2एक्सपोर्टडॉटकॉम के नाम से फ़र्ज़ी एक्सपोर्ट कंसल्टेंसी रैकेट चला रहे थे। विदेशों में खरीदार दिलाने और एक्सपोर्ट से जुड़े सर्टिफिकेट देने के बहाने एक्सपोर्टर्स के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी धोखाधड़ी करने के लिए पीड़ितों से विदेशी खरीदार बनकर बात करते थे। इसके लिए इंटरनेशनल व्हाट्सएप नंबरों का इस्तेमाल करते थे। एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों की जांच के दौरान फर्जी कॉल सेंटर का पता चला। उनके कब्जे से 20 मोबाइल फोन, 35 सिम कार्ड, 6 लैपटॉप, 9 सीपीयू और 1 डेबिट कार्ड बरामद किया है। इस सिंडिकेट से जुड़ी धोखाधड़ी की 19 शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल से जुड़ी मिली। इन शिकायतों से पता चला है कि आरोपी इन पीड़ितों से 10,57,780 रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि टीम ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों का विश्लेषण किया। इस दौरान एक वेबसाइट के ज़रिए एक्सपोर्ट से जुड़ी फर्जी सेवाएं देने का मामला सामने आया।
पीड़ितों ने कहा कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने संपर्क किया और विदेशों में खरीदारों से एक्सपोर्ट ऑर्डर दिलाने में मदद का झांसा देते थे। पीड़ितों को पहले 5,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन/टोकन अमाउंट देने के लिए कहा जाता था। बाद में एक्सपोर्ट सर्विस पैकेज के लिए 19,780 रुपये और तथाकथित ग्लोबल जीएपी /ट्रस्ट सर्टिफ़िकेशन और एक्सपोर्ट से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं के लिए 41,300 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करने के लिए कहा जाता था। जांच के दौरान साइबर थाना पुलिस ने कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। टीम ने कॉल सेंटर टेली-कॉलिंग और धोखाधड़ी वाली गतिविधियों में लगे हुए सेंटर मास्टरमाइंड/मालिक और 18 अन्य लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मास्टरमाइंड उत्तमनगर का रहने वाला है
गिरोह का सरगना प्रदीप कुमार जानकीपुरी, उत्तम नगर का रहने वाला है। दूसरा आरोपी सम्मी कुमार गिरी नवादा माजरा गांव, सी एक्सटेंशन, उत्तम नगर का रहने वाला है। टेलीकॉलर सेवाओं से जुड़ी 14 महिलाएं और 2 पुरुषों को भी इसी धारा के तहत पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें