फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 17 Feb 2019 01:35 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

नई दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर उसके एक परिचित समेत तीन युवकों रघुवीर नगर निवासी तन्नू (21), राहुल (28) और राजू पासवान (30) को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राजौरी गार्डन इलाके में रहने वाली किशोरी ने पढ़ाई छोड़ दी है और मां के साथ काम करती है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि उसकी पहचान तन्नू से थी। गत तीन जनवरी को तन्नू ने उसे मिलने बुलाया और ख्याला नाले के पास ले गया। वहां तन्नू ने किशोरी से दुष्कर्म किया। 

इसी दौरान तन्नू के पहचान के चार अन्य युवक पहुंच गए। किशोरी को डरा-धमकाकर इन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद डरी-सहमी किशोरी घर लौटी और परिजनों को कुछ नहीं बताया। गत शुक्रवार को उसने अपनी भाभी से सारी बात बताई। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजन राजौरी गार्डन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पहले तन्नू को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें