फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश प्रतिमा विसर्जन की शहर में निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 12 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
गणपति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...के जयकारों के साथ शहर में सात दिवसीय गणेशोत्सव का समापन रविवार को हो गया। भगवान गणेश की इको फ्रेंडली प्रतिमा का विसर्जन किया गया। 
विज्ञापन


भक्तों ने गाजे बाजे के साथ शहर में गजानन की शोभायात्रा निकाली जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। भक्तों ने मार्ग में गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। सुबह के समय भगवान की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।

भक्तों ने आरती कर प्रसाद वितरित किया। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा एवं गजाजन के दर्शन के लिए एकत्रित हुए। वैश्य समाज द्वारा बाटा नीलम मार्ग स्थित वैश्य भवन में स्थापित गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। ओमप्रकाश बंसल ने बताया कि कालिंदी कुंज में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान संतोष गुप्ता, सुरेश गर्ग, एसएस जैन, हरगोविंद टाटिया, विकास बंसल, अनंद गुप्ता, दीपक टाटिया, सुरेश अग्रवाल, ललित जिंदल, संदीप गोयल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व वैश्य भवन में हवन किया गया। 

इसी तरह गांधी कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा निकाली गई। उसके बाद गणेश पार्क में खोदे गए आठ फीट के गड्ढे में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें