फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी होटल में चल रहे शर्मनाक अपराध का हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित होटल पार्क प्लाजा में चल रहे जुआखाने का सीआईए सेक्टर-30 ने भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह जुआरियों को हिरासत में लेकर उनके पास से साथ सवा दो लाख रुपये भी बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के सामने ही जुआ खाना पकड़ा जाना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सेक्टर-21 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के ठीक सामने होटल पार्क प्लाजा है।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के एएसआई संदीप को मुखबिर ने सूचना दी थी कि  होटल में कई दिन से यह काम चल रहा है। इस पर सोमवार शाम पुलिस ने होटल में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही होटल स्टाफ में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

छह जुआरियों से बरामद हुए सवा दो लाख रुपये

कुछ कर्मचारी जुआरियों को सचेत करने के लिए एक गुप्त कमरे की ओर दौड़े। पुलिस ने उन्हें पकड़कर जुआ खेले जाने वाले गुप्त कमरे की जानकारी ली और छापा मारा।

कमरे में पुलिस को दिल्ली मीठापुर निवासी भीम, मोलड़बंद निवासी अमित, रामकेश, के अलावा प्रेमचंद्र, अजय शर्मा और जगदीश दास को जुआ खेलते हुए पकड़ा।

इनके पास से पुलिस ने 2,24,900 रुपयों के साथ 104 ताश के पत्ते बरामद किए। होटल में जुआ कब से खेला जा रहा था, इसमें होटल के कौन-कौन से कर्मचारी शामिल थे, जुआ खाने को किन लोगों का संरक्षण प्राप्त था आदि बिंदुओं पर पुलिस जांच करने में जुटी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि होटल मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें