फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर बोले दिल्ली में नाव की जरूरत, वीरू ने कहा दो खरीदना ऑड और इवन

Thu, 01 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गंभीर और सहवाग
विज्ञापन
बारिश में दिल्ली की सड़कों पर चलने के लिए नाव की जरूरत है। अमेरिका के विदेश मंत्री हों या फिर क्रिकेटर गौतम गंभीर दोनों का ऐसा ही मानना है।
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद जलभराव और जाम से उकताए लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा उतारा। आम हो या खास सभी ने सरकारों, नगर निकायों और राजनीतिज्ञों के खिलाफ भी आवाज उठाई। कोई गुस्सा दिखा रहा था तो कोई मजाक उड़ा रहा था।
 
सोशल मीडिया पर बारिश की इतनी चर्चा हुई कि  एक समय ट्विटर पर यह टॉप ट्रेंड में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इस चर्चा में शामिल होने वालों में सिर्फ दिल्ली के आम लोग नहीं खास  क्रिकेटर भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'गुड आइडिया भाई..लेकिन ध्यान देना'

बारिश से बेहाल दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा अब तो दिल्ली में चलने के लिए नाव की जरूरत है। सिविक एजेंसियां अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार नहीं। गंभीर ने एक फोटो भी पोस्ट किया, जिसमें आधी बस सड़क पर पानी में डूबी हुई थी। 

गंभीर के इस ट्वीट के जवाब में क्रिकेटर सहवाग ने कहा कि गुड आइडिया भाई, लेकिन ध्यान देना, दो बोट खरीदना एक ऑड नंबर की और दूसरी इवन नंबर की। 

ट्विटर पर ही जाम में फंसे किशोर कुमार लैपटॉप की फोटो डालकर लिखते हैं कि वह अब कार में ही काम कर रहे हैं। अच्छा है कि उनका वाई-फाई काम कर रहा है। 

रुचिका कोचका लिखती हैं कि दो घंटे की बारिश से दिल्ली के सीवरेज सिस्टम की औकात पता चल जाती है। पूर्णिमा मिश्रा लिखती हैं यह स्मार्ट सिटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें