आम आदमी पार्टी की किसान रैली में बुधवार को दौसा के किसान गजेंद्र सिंह की आत्महत्या के दो दिन बाद आज जब केजरीवाल ने उस पूरे वाकये पर अपनी चुप्पी तोड़ी तो विपक्ष समेत गजेंद्र के घर वालों ने भी उनकी माफी को स्वीकारने से मना कर दिया।
बेटे की मौत के दुख से पूरी तरह टूट चुकीं गजेंद्र की मां ने कहा कि माफी मांगने से क्या होगा? उन्होंने कहा कि 'मेरे यहां चींटि भी नहीं मारते, सारी दिल्ली को आग लगा दो पेट्रोल डाल के।'
वहीं गजेंद्र के पिता ने कहा कि केजरीवाल ने माफी मांगी इसका मतलब है कि वह अपने को दोषी समझते हैं। उनके माफी मांगने से कुछ नहीं बदलेगा।