फ्रूट गजक का भी बढ़ा क्रेज
इस बार बाजार में फ्रूट गजक भी चलन में है। इस गजक में फ्रूट को सुखाकर डाला जाता है। इसके साथ ही गुड़ व अन्य चीजें मिलाई जाती हैं। कम मीठा पसंद करने वालों के लिए खजूर गजक भी उपलब्ध है। जहां फ्रूट गजक 600 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है, वहीं खजूर गजक भी 320 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। खस्ता गजक भी 280 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसके अलावा, इन दिनों गुड़ और तिल के साथ-साथ ड्राई फ्रूट गजक की भी खूब मांग है। गुड़ और तिल की गजक 60 रुपये प्रति 250 ग्राम से लेकर 70 रुपये प्रति 250 ग्राम के दामों पर बिक रही है।
ग्राहकों के लिए खास इंतजाम
लोहड़ी के अवसर पर एक-दूसरे को तोहफे देने का चलन बाजारों में धूम मचाए हुए है। लोहड़ी पर्व के लिए खास रेवड़ी, गजक, मूंगफली, पॉपकॉर्न, गजक की कई किस्म बाजार में देखने को मिल रही हैं। दुकानों व डिपार्टमेंटल स्टोर पर मूंगफली, रेवड़ी, गजक के आधे व एक किलो के अलग अलग पैकेट तैयार किए हैं। ताकि, ग्राहकों को दुकान पर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। वहीं, मिठाई की दुकान पर रेवड़ी, गजक के कई आकर्षक गिफ्ट पैक उपलब्ध है। 700 रुपये से शुरू होकर ये दो हजार तक के दाम में उपलब्ध हैं।
मखाने से तैयार चिक्की कनाडा के लोगों की पहली पसंद
स्थानीय बाजारों में रेवड़ी, गजक, चिक्की और तिलकुट के लड्डू, की खुशबू सभी का मन मोह रही है। लेकिन, मखाने से तैयार चिक्की इस बार बाजार में नया उत्पाद है। इसे ग्राहक बढ़ी मात्रा में खरीद रहे हैं। दुकानदारों को कहना है कि मखाने की चक्की की मांग इतनी अधिक है कि कनाडा में करीब 80-90 टन मखाने की चिक्की, गजक, रेवड़ी भेजे गए है। लोहड़ी के अगले दिन मकर संक्रांति के लिए भी लोगों ने बाजारों का रुख करना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों के साथ-साथ दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक है।