फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

Fri, 20 Sep 2019 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण के उद्घाटन की तिथि निर्धारित कर दी गई है
  • एनएचएआई अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे
  • कार्यक्रम पिलखुवा टोल के पास कराए जाने की तैयारी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण के उद्घाटन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह 30 सितंबर को हापुड़ से डासना के बीच छह लेन हाईवे का उद्घाटन करेंगे। बृहस्पतिवार को सड़क परिवहन मंत्रालय ने उद्घाटन के लिए तिथि निर्धारित कर दी। 

विज्ञापन


मंत्रालय की तरफ से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को विधिवत तौर पर कार्यक्रम की जानकारी भी दे गई है। उधर, एनएचएआई अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। कार्यक्रम पिलखुवा टोल के पास कराए जाने की तैयारी है, जिसको लेकर अंतिम रूप से जगह की तलाश की जा रही है। 

एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण (डासना से हापुड़) के बीच करीब 1200 करोड़ की लागत से छह लेन का नेशनल हाईवे और उसके दोनों साइड में दो-दो लेन की सर्विस रोड बनकर तैयार है। 22.30 किमी के इस हिस्से में वाहन फर्राटा भर रहे हैं। अब अंतिम रूप से हाईवे का उद्घाटन होना बाकी है, जिसको लेकर लंबे समय से पसोपेश की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


जून से लेकर जुलाई के बीच कई दफा उद्घाटन के कार्यक्रम बने। एक दफा पिलखुवा में छिजारसी टोल के पास उद्घाटन कार्यक्रम के लिए टेंट भी लगा दिए गए, लेकिन अंतिम वक्त पर परिवहन मंत्रालय ने यह कहते हुए कार्यक्रम स्थगित कर दिया कि काम पूरा होने पर ही उद्घाटन किया जाएगा। 

अब पूरा हाईवे तैयार होने के बाद सितंबर के पहले सप्ताह में एनएचएआई ने मंत्रालय से उद्घाटन का समय मांगा। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय चाहता था कि प्रधानमंत्री की तरफ से उद्घाटन किया जाए, लेकिन उनका कार्यक्रम न मिलने पर अब कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी और राज्यमंत्री द्वारा उद्घाटन कराने का कार्यक्रम फाइनल हुआ है।

तीन वर्ष से अधिक का लगा समय
तीसरे चरण का काम पूरा होने में तीन साल से अधिक का समय लगा है। जाममुक्त यातायात व्यवस्था मुहैया कराने के लिए पिलखुवा में 150 पिलर की करीब पौने पांच किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई गई है। मसूरी गंगनहर पुल के ऊपर छह लेन का ओवर ब्रिज बनाया गया है। साथ ही डासना से लेकर हापुड़ के बीच पड़ने वाले हर चौराहे को अंडर पास के जरिए किया गया, जिससे की छह लेन का ट्रैफिक बिना रुके चल सके। अब हाईवे को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है। इसके बाद हाईवे पर ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी।

उद्घाटन के लिए मंत्रालय की तरफ से 30 सितंबर का समय मिल गया है। इसके बाद हमारे ओर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पिलखुवा के आसपास ही कार्यक्रम होगा। एक दो दिन में स्थान तय कर मंत्रालय को सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन

- आरपी सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर-एनएचएआई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें