केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व आप नेता अरविंद केजरीवाल मानहानि मामले में आपसी सहमति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौता करने को तैयार हैं। दोनों के अधिवक्ता ने शुक्रवार को हाईकोर्ट को बताया कि उनके बीच बातचीत चल रही है।
न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल व न्यायमूर्ति एसपी गर्ग की खंडपीठ ने हाल ही में गडकरी व केजरीवाल के वकीलों से कहा था कि दोनों सौहार्दपूर्ण वातावरण में हाथ मिलाकर इस विवाद को खत्म करें। मामला कुछ नहीं, बल्कि अहम का है।
शुक्रवार को दोनों की ओर से पेश अधिवक्ता ने खंडपीठ को बताया कि उनके मुवक्किल रजामंदी से मामले का हल निकालने के लिए तैयार हैं।
अत: उन्हें समय प्रदान किया जाए। अदालत ने उनके तर्क को स्वीकार कर सुनवाई 16 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी।