फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फायमा ने डॉक्टरों पर हो रहे हमलों पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हमले बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। पिछले पांच वर्षों में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 149 बार डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हमले हुए हैं, लेकिन केवल 33 मामलों में ही एफआईआर दर्ज हुई है। ऐसे में फेडरेशन ऑफ आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फायमा) ने ड्यूटी के दौरान चिकित्सकों पर हो रहे हमलों और उन्हें रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई न होने पर चिंता जताई है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, अस्पतालों में चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ पर होने वाले हमलों के आंकड़े बताते हैं कि 2021 और 2022 में जहां ऐसे 14-14 मामले सामने आए, वहीं 2023 में संख्या बढ़कर 24 हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें