फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव के श्मशान घाट पर करोड़ों खर्च, फिर भी गंदे पानी से निकली शव यात्रा

Wed, 09 Jul 2025 11:11 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा

सार

रोजा जलालपुर गांव के श्मशान घाट में पानी भरने की समस्या पहली बार नहीं है। दो साल पहले भी गांव के लोग श्मशान घाट तक गंदे पानी से होकर निकल रहे थे। तभी भी कई वीडियो वायरल हुए थे।
विज्ञापन
शव यात्रा लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव में एक बार फिर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विकास के तमाम दावों की पोल खुल गई है। बुधवार को गांव के लोग गंदे पानी से शव यात्रा लेकर निकलने को मजबूर हो गए। जबकि पिछले साल प्राधिकरण ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। गंदे पानी से शव यात्रा निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 

विज्ञापन
Trending Videos

रोजा जलालपुर गांव के श्मशान घाट में पानी भरने की समस्या पहली बार नहीं है। दो साल पहले भी गांव के लोग श्मशान घाट तक गंदे पानी से होकर निकल रहे थे। तभी भी कई वीडियो वायरल हुए थे। सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद प्राधिकरण ने वहां काम कराया। इंटरलॉकिंग टाइल्स के साथ सड़क बनवाई। आरोप है कि प्राधिकरण ने श्मशान में नालियों का निर्माण नहीं कराया है। 
विज्ञापन

इस कारण बारिश का पूरा पानी श्मशान में जमा है। तालाब बन गया है। बुधवार को एक महिला की मौत के बाद ग्रामीण शव यात्रा लेकर श्मशान घाट पहुंचे तो गंदे पानी से होकर जाना पड़ा। इसका वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप है कि हाईटेक शहर के गांव की ऐसी स्थिति होगी, यह कभी नहीं सोचा था। प्राधिकरण के दोषी अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें