फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी की सुरक्षा का अभेद्य किला तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों ने डमी के सहारे सुरक्षा को अभेद्य करने में लगी हैं। पहली बार ड्रोन से लाल किले के आसपास संदिगधों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का नकली परिचय पत्र देकर भेजे गए एक शख्स को भी पकड़ लिया गया। इस पर दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी संतुष्ट नजर आए।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सात रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास से लेकर लाल किले तक जितनी अभेद्य सुरक्षा की गई इससे पहले कभी नहीं की गई।

लाल किले की सुरक्षा को इतना अभेद्य बना दिया गया है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अन्य एजेंसियों समेत दिल्ली पुलिस के करीब 12 से 15 हजार जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

PM मोदी के लिए बदला सुरक्षा सिस्टम!

लाल किला के चारों ओर हर टारगेट प्वाइंट पर हाई फ्रीक्वेंसी वाले सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास से लेकर लालकिले तक जिन रूटों का इस्तेमाल किया जाएगा उन रूटों पर करीब 190 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

मेन रूटों के साथ-साथ अगल-बगल वाले रूटों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर 70 से 100 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती थी।

इसके अलावा ड्रोन से लाल किले की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। अभी तक स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े राष्ट्रीय समारोह के दौरान हेलीकॉप्टर द्वारा नजर रखी जाती थी। यह भी सभी इलाकों में न घूमकर केवल समारोह स्थल के आसपास मंडराता रहता था।
विज्ञापन

मोदी पर है हमले का खतरा

ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में नजर रखने के लिए ड्रोन (आसमान में उड़ने वाला यंत्र) से नजर रखी जाएगी। ड्रोन को लेकर दिल्ली पुलिस की कई यूनिटों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि ड्रोन यंत्रों को भी सुरक्षा में उतारा गया है।

इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा खतरा है। ऐसे में पहली बार लालकिले से आठ किलोमीटर दूर तक सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। आठ किलोमीटर तक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

प्रधानमंत्री के रूट वाले मार्गों यहां तक कि उनके अगल-बगल वाले मार्गों पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। इस बार तो रूट वाले मार्गों पर पुलिस केवाहनों को पार्क करने के लिए सख्त मना कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें