फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 बच्चियों को तहखाने में कैद करने वाले स्कूल के बारे में जानिए सबकुछ, आसान नहीं एडमिशन

Wed, 11 Jul 2018 03:00 PM IST
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राबिया गर्ल्स स्कूल - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में सोमवार को एक पब्लिक स्कूल की प्राइमरी विंग में शर्मनाक वारदात सामने आई। पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान स्थित राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल में 59 मासूम बच्चियों को उमस भरी गर्मी के बीच एक तहखाने में कैद रखा गया।
विज्ञापन

2 of 6
rabea girls school - फोटो : अमर उजाला
स्कूल संचालकों का आरोप था कि इन बच्चियों ने फीस जमा नहीं की है। जिस तरह देश की राजाधानी के विख्यात स्कूल में यह घटना सामने आई है उससे हर को सकते में है।
विज्ञापन

3 of 6
rabea girls school - फोटो : kumar sanjay
गौरतलब है कि राबिया गर्ल्स स्कूल कुछ साल पुराना नहीं है। यह दिल्ली के बेहद प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार है। इस स्कूल की स्थापना साल 1973 में जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी के संस्थापक स्वर्गीय हकीम अब्दुल हमीद ने की थी।

4 of 6
rabea girls school - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध है लेकिन यहां कुरान की भी तालीम दी जाती है। इस स्कूल के रुतबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां बच्चों का दाखिला होना बेहद मुश्किल होता है।
विज्ञापन

5 of 6
rabea girls school - फोटो : अमर उजाला
राबिया स्कूल की दो बिल्डिंग हैं जो आसपास ही स्थित हैं। एक में प्राइमरी स्कूल चलता है तो दूसरे में माध्यमिक स्तर की शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्कूल के बाहर फीसबुक दिखाते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
जिस स्कूल में बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया उसमें कुल 300 बच्चे पढ़ते हैं और यहां की मासिक फीस 3000 रुपए है। यहां की तिमाही फीस 9000 रुपए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें