फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नाम बदलकर भगोड़ा महिला स्पा में कर रही थी काम, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- द्वारका पुलिस ने की गिरफ्तारी, महिला के खिलाफ 2020 में दर्ज हुआ था मामला
विज्ञापन


-अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम बदलकर स्पा सेंटर में काम करने वाली एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान 41 साल की वाणी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ 2020 में द्वारका साउथ इलाके में मामला दर्ज है। जमानत मिलने के बाद वह अदालत की सुनवाई में शामिल नहीं हो रही थी, जिसकी वजह से अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया था।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि आरोपी वाणी को द्वारका अदालत ने 13 मार्च को भगोड़ा घोषित किया है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वाणी मामले की सुनवाई से बच रही है और फिलहाल द्वारका सेक्टर पांच स्थित स्पर्श स्पा में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने उसे स्पा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह पुलिस से बचने के लिए उसने अपना नाम बदल लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला फिलहाल डाबड़ी एक्सटेंशन इलाके में रहती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें