फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू महंगाई कब रुकेगी: दिल्ली में और बढ़ेंगे फल-सब्जियों के दाम, बॉर्डर पर जलभराव से ट्रकों पर लगा 'ब्रेक'

Thu, 13 Jul 2023 09:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजादपुर मंडी के व्यापारी जय किशन सैनी ने बताया कि हिमाचल सहित अन्य राज्यों से आने वाले ट्रक बीच रास्ते में ही फंसे हुए हैं। कई ट्रक लोड होने के बाद भी अपनी जगह से चल नहीं पाए।
विज्ञापन
दिल्ली में अभी और बढ़ेंगे फल-सब्जिों के दाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से बंद हुए रास्तों के कारण दिल्ली में आने वाले फल-सब्जी के ट्रकों में कमी आई है। इसके अलावा अन्य कारणों से पंजाब, उत्तर प्रदेश से आने वाले ट्रक भी दिल्ली में नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में फल सब्जी के दाम बढ़ सकते हैं। व्यापारियों ने बताया कि हर दिन करीब 2200 ट्रक आजाद पुर मंडी में आते हैं, लेकिन गुरुवार को इनकी संख्या कम रही।

विज्ञापन

आजादपुर मंडी के व्यापारी जय किशन सैनी ने बताया कि हिमाचल सहित अन्य राज्यों से आने वाले ट्रक बीच रास्ते में ही फंसे हुए हैं। कई ट्रक लोड होने के बाद भी अपनी जगह से चल नहीं पाए। हम उम्मीद कर रहे हैं कि सड़क मार्ग साफ होने के बाद ही स्थिति बेहतर हो पाएगी। ऐसे में आशंका है कि अगले कुछ दिनों तक फल-सब्जी की आपूर्ति कम हो सकती है।

वहीं अन्य व्यापारी ने बताया कि फल-सब्जी को लाने में समय ज्यादा लगने के कारण काफी सब्जी रास्ते में ही खराब हो जाती है। ऐसे में उनका उपयोग भी नहीं हो पा रहा। उनका कहना है कि इस समय हिमाचल ने फूल गोभी, शिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियां आती हैं। उनका कहना है कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले 15 से 20 दिनों में मौसम साफ होने के बाद रास्ता साफ होगा तो आवक में सुधार हो सकता है। इसके अलावा गुणवत्ता भी बेहतर होगी जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

आजादपुर मंडी का थोक भाव रुपये प्रति किलो
सब्जी न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
आलू 04 20
प्याज 7.50 20
टमाटर 48 168
बैंगन 15 60
पत्ता गोभी 05 24
फूलगोभी 30 120
गाजर 05 35
लौकी 10 35
कद्दू 05 25
मूली 05 15
पालक 10 25

जरूरी सामान के ट्रक ही आएंगे
यमुना में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए दिल्ली आने वाले भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। दिल्ली परिवहन विभाग ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें केवल जरूरी सामानों के ट्रकों को दिल्ली के अंदर आने की अनुमति दी जा रही है। जिसमें दवाई, फल-सब्जी, दुख समेत कई जरूरी सामन वाले ट्रक शामिल है। 
विज्ञापन

वहीं, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसों को सिंधु बॉर्डर पर भी रोका जा रहा है। केवल जरूरी समान की सेवा वाली गाड़ियों को अन्दर जाने की अनुमति दी गई है। वहीं, अब हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड की बसें सिंघु बॉर्डर पर ही रुकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें