फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनवीर के बाद रॉबिन गुर्जर का बिग बॉस में चयन, सलमान खान ने किया ट्वीट

Sun, 09 Sep 2018 05:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रॉबिन गुर्जर
विज्ञापन

अब ग्रेटर नोएडा का छोरा बिग बॉस में धूम मचाएगा। बोड़ाकी निवासी रॉबिन गुर्जर का सुपरहिट टीवी सीरियल बिग बॉस में चयन हो गया है। रॉबिन ने बताया शानिवार को चयन के संबध मैं बिग बॉस टीम का फोन आया था। जिसमें चयन की जानकारी दी गयी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया की टीम ने उन्हें आने के लिए 2 तिथि दी हैं। हालांकि अभी रॉबिन की दादी के चयन से संबंधित जानकारी नहीं दी गई है। रॉबिन ने बताया की इसके लिए सलमान की ओर से भी ट्वीट किया गया है। हालांकि इस संबंध में बिग बॉस की तरफ से पुष्टि नहीं हुई है।

मालूम हो कि बिग बॉस के 10वें सीजन में नोएडा के आगाहपुर निवासी मनवीर गुर्जर भी शामिल हुआ था। गुर्जर समुदाय से पहली बार नोएडा से कोई युवक चुना गया था। एक ग्रामीण युवक के नामी अभिनेताओं और दिग्गजों को मात देते हुए कामयाबी पाई थी। बिग बॉस के बाद उसे मुंबई से अभिनय के कुछ ऑफर भी मिले थे। अब एक बार फिर बिग बॉस के 12वें सीजन में भी रॉबिन गुर्जर का नाम आने से आशा है कि यह बाजी भी क्षेत्र के युवक के नाम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें