फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग शराब पार्टी में गई जान: दो युवकों ने मेट्रो स्टेशन के पास चाकू गोदा, लोगों ने आरोपियों को पकड़ा

Mon, 02 Mar 2026 08:27 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास रविवार को शराब पीने के दौरान झगड़े में दोस्त अंकित की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास रविवार को शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में दो युवकों ने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की निगरानी में दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि रविवार को समयपुर बादली थाना पुलिस को मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर खून पड़ा हुआ देखा। घायल युवक की पहचान राजा विहार निवासी 20 साल के अंकित के रूप में हुई, उसे पीसीआर कर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बुराड़ी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। समयपुर बादली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के बाद भाग रहे दो आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजा विहार निवासी शशि भूषण और शिवम के रूप में हुई। भागने के दौरान गिरने से दोनों आरोपियों को गंभीर चोट लगी थी। साथ ही लोगों ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी। पुलिस दोनों आरोपियों को बुराड़ी हॉस्पिटल लेकर गई। जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला कि मरने वाला और दो आरोपी जान-पहचान वाले थे। तीनों समयपुर बादली स्थित एक ब्रेड बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। घटना के समय तीनों साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच अचानक झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी शिवम ने अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास कचरे के ढेर से चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें